in

धारेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़ 

आरिफ गोरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर । सावन के पहले सोमवार को धारेश्वर महादेव मंदिर पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुड़ा कला के समीप पहाड़ों में स्थित धारेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी।

इस दौरान शिव भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे के साथ ही शिवलिंग पर जल, दूध व बेलपत्र व नारियल चढ़ाकर भगवान शिव से अमन-चैन की दुआएं मांगी। सोजत, बगड़ी, सेहवाज दादिया व बीजा गुड़ा सहित आसपास के गांवों के लोगों ने महादेव के दर्शन किये।

इस दौरान दिन भर लोगों का तांता लगा रहा महादेव विकास समिति के अध्यक्ष श्रवन सिंह भदावत, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह सचिव भंवर सिंह बड़ा गुड़ा कंटालिया चौकी प्रभारी मलाराम, पुष्पा सोनी, अमराराम प्रकाश, देवीलाल, पूनम सिंह पेंटर सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष का फूंका पुतला , नई कार्यकारिणी में लगाया भेदभाव का आरोप।