in

सुहावने मौसम के साथ सोजत क्षेत्र में बरसे बदरा, उमस से मिली राहत, किसानों में खुशी की लहर

इस्माइल खान छिपा धाकड़ी की रिपोर्ट।

पाली । सोजत क्षेत्र के पास स्थित धाकड़ी गांव में आज रात करीब 9 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आकाशीय बिजली की चमक और धीमी गति से चलती ठंडी हवाओं के बीच मध्यम से तेज दर्जे की बारिश शुरू हुई।

सुबह से ही क्षेत्र में भीषण उमस और चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप बना हुआ था, जिससे आम जनजीवन बेहाल हो गया था। रात को हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है और मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है।

फसलों के लिए अमृत बनी बारिश

स्थानीय किसानों के चेहरे पर बारिश के बाद खुशी साफ दिखाई दे रही है। किसानों का कहना है कि इस बार तेज हवाओं के बिना सीधी बारिश हो रही है, जिससे पानी सीधे जमीन में उतर रहा है। हवा न चलने के कारण फसलों को नुकसान की बजाय अधिक फायदा पहुंचेगा और यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27: छात्राओं को हर साल मिलेंगे ₹30 हजार, आवेदन प्रक्रिया शुरू।

एकजुटता की शक्ति: स्कूल शिक्षा परिवार पाली ने संभाला मोर्चा, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन