अंजुमन हिमायत-ए-इस्लाम द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी (स.अ.व.) का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव 5 सितंबर, 2025 को दोपहर 1 बजे चूरीगर बाजार में बड़ी शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर, अंजुमन हिमायत-ए-इस्लाम की ओर से जुलूस-ए-सिरातुन्नबी कमेटी और जुलूस में शामिल होने वाली सभी अंजुमनों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों का भी स्वागत किया जाएगा।
दोपहर 3:00 बजे जुम्मे की नमाज़ के बाद एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें ‘बुलबुले राजस्थान’ मोहम्मद शरीफ रजवी नात-ए-पाक पेश करेंगे, और मुख्य अतिथि मौलाना जाकिर हुसैन नईमी कौम को संबोधित करेंगे।
कमेटी के संरक्षक सैयद इकबाल अहमद और अध्यक्ष सैयद रिजवान अली ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों में कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं


