in

निकाय चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मांगु सिंह दुदावत ने पाली जिला कांग्रेस प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

पाली, 21 सितम्बर। पाली जिले की एक नगर निगम और नौ नगर पालिकाओं के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मांगु सिंह दुदावत ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को भेज दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट एवं वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता मांगु सिंह दुदावत ने चुनाव के दौरान पार्टी को समर्थन देने के लिए पाली जिले की जनता और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

तालमेल के अभाव और आत्ममंथन की जरूरत पर दिया बल

दुदावत ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कहीं न कहीं कमियां रहीं। साथ ही नेताओं और संगठन के बीच अपेक्षित तालमेल न हो पाने के कारण जिले के नगर निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का अवसर हाथ से निकल गया। उन्होंने इन चुनाव परिणामों को पूरी पार्टी के लिए आत्ममंथन का विषय बताया।

साधारण कार्यकर्ता के रूप में करेंगे कार्य

अपने निष्ठावान रुख को स्पष्ट करते हुए दुदावत ने कहा कि पद उनके लिए कभी महत्वपूर्ण नहीं रहा है। वे आगे भी पार्टी और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे तथा एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करते रहेंगे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली नगर निगम चुनाव: बीजेपी की नमिता बूबकिया ने दर्ज की शानदार जीत, बनीं महापौर