in

सोजत: नूरशाह बाबा के उर्स पर अजमेर शरीफ से लाई मखमली चादर का निकला भव्य जुलूस,रात्रि मे होगा कव्वाली कार्यक्रम।

सोजत। शहंशाह-ए-सोजत हजरत नूरशाह बाबा रह.अ. के सालाना उर्स मुबारक के मौके पर बुधवार दिनांक 18 नवम्बर 2026 को अजमेर शरीफ से लाई गई मखमली चादर का भव्य जुलूस पूरी अकीदत, धूमधाम और शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। सोजत से अजमेर शरीफ की पैदल यात्रा पर गए जायरीनों द्वारा लाई गई इस चादर के जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

दोपहर 3 बजे पीर साहब की पोल से बैंड-बाजों के साथ जुलूस रवाना हुआ। जुलूस शहर के मुख्य बाजार से होता हुआ शाम को दरगाह शरीफ हजरत नूरशाह बाबा के दरबार पहुंचा। यहां विधिवत रूप से चादरपोशी एवं गुलपोशी की रस्म अदा की गई। इस दौरान दरगाह परिसर अकीदतमंदों की मौजूदगी से गुलजार रहा और जायरीनों ने अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआएं मांगी।

वहीं, अजमेर शरीफ की पैदल यात्रा कर सोजत लौटे जायरीनों का समाजबंधुओं एवं अकीदतमंदों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

रात 10 बजे सजेगी कव्वाली की महफिल…

उर्स मुबारक के अवसर पर बुधवार रात्रि 10 बजे से हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल जुनैद नईम द्वारा सूफियाना कलाम एवं शानदार कव्वालियां पेश की जाएंगी। इस महफिल में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रोताओं एवं अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।

व्यवस्थाओं में जुटी दरगाह कमेटी…

उर्स के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं को लेकर दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद साकिर राजा, सैयद मोहसीन अली, अकबर पठान, दरगाह खादिम नजीरशाह बापू, जुबैर खान, गुलाम दस्तगीर, शरफराज (गफूर), शहजाद सिलावट, इरफान बागड़ी, एडवोकेट आमिर खान, पार्षद नासीर सिलावट, शाहरुख सिपाही एवं आरिफ कुरैशी सहित अमन खान व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: कल्याण दासजी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि पर भंडारा एवं ब्रह्मभोज आयोजित।

बगड़ी नगर डाईट परिसर में तरणताल निर्माण की उठी मांग, शारीरिक शिक्षकों ने प्रधानाचार्य को सौंपा प्रार्थना पत्र।