सोजत सिटी। वार्ड संख्या 18 के नवनिर्वाचित पार्षद मोहम्मद नासिर सिलावट के सम्मान में मोहम्मद साजिद ठेकेदार के आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्यजनों एवं वार्डवासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद मोहम्मद नासिर सिलावट का साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद मोहम्मद शहजाद सिलावट, पप्पसा सिलावट, मोहम्मद मंसूर अत्तारी, मोहम्मद जाकिर सिलावट, मोहम्मद माजीद सिलावट, मोहम्मद मुस्तकीम (मूसी) छीपा एवं मोहम्मद फाजिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पार्षद मोहम्मद नासिर सिलावट ने कहा कि वार्ड के विकास एवं जनहित के कार्यों को पहली वरिर्यता से करुगा और सभी वार्ड वासियो को साथ लेकर चलुगा।


