in

स्टार्टअप एवं नवाचार को मिलेगा नया मंच, सोजत के दिनेश उज्ज्वल जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति में सदस्य नियुक्त किया।

पाली/सोजत। राजस्थान सरकार की ओर से यंग इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स एवं वूमेन एंटरप्रेन्योर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट 2026” के तहत जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति का गठन किया गया है।

जिला कलेक्टर, पाली द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोजत के दिनेश उज्ज्वल, फाउंडर—डीसू इनोवेशन्स प्रा. लि. को जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से सोजत सहित जिले के नवाचार एवं स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़े युवाओं को नया मंच मिलने की उम्मीद है।

आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग से पिचिंग तक निभाएगी भूमिका…

जिला स्तरीय समिति जिले में प्राप्त स्टार्टअप एवं नवाचार संबंधी आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, मूल्यांकन एवं पिचिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समिति द्वारा प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप उपलब्ध कराने के साथ ही ब्लॉक स्तर से चयनित श्रेष्ठ टीमों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आगे बढ़ाने में सहयोग किया जाएगा।

वेस्ट मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी आधारित नवाचारों में सक्रिय…

दिनेश उज्ज्वल लंबे समय से वेस्ट मैनेजमेंट, रिसोर्स रिकवरी, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं पर्यावरण आधारित नवाचारों के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में डीसू इनोवेशन्स द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं तकनीक आधारित समाधान विकसित किए जा रहे हैं।

जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग, उद्योग एवं रोजगार विभाग, राजीविका तथा युवा भारत सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। समिति के गठन से जिले में स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहन देने तथा प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में नई संभावनाएं बनने की उम्मीद है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग में सोजत के मितांशु शर्मा ने लहराया परचम, अंडर-19 के 88 किलोग्राम भार वर्ग में जीता स्वर्ण पदक।

छात्राओं को दी संवैधानिक अधिकारों, सांस्कृतिक विरासत और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी