पाली। महिला जन सहयोग वेलफेयर सोसाइटी, पाली ने अपनी अनूठी पहल ‘आप से आप तक’ के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा करते हुए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम तक्षशिला विद्या मंदिर, विकास नगर, मंडिया रोड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हर वर्ष की भांति, इस बार भी सोसाइटी ने 150 से अधिक परिवारों के बीच जाकर उन्हें दीपावली का आवश्यक सामान वितरित किया। वितरण किए गए सामानों में मिठाई, पटाखे, कपड़े, जूते, बर्तन, दीपक, तेल आदि शामिल थे, ताकि इन परिवारों के घर भी रोशनी और उल्लास से भर सकें।
इस अवसर पर सोसाइटी की संस्थापक बृजेश बोहरा, अध्यक्ष अंकिता, कोषाध्यक्ष चंद्रिका शर्मा, उपाध्यक्ष प्रियंका व्यास, सचिव अनु सोलंकी सहित राजश्री वैष्णव, प्रथम बोहरा, भव्यांजलि, आर्यन सोलंकी, निधि सोलंकी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस नेक कार्य में मुकेश जी लोढ़ा, नरेश प्रकाश, जयेश सोनी, मुकेश जी पोरवाल, रोहित चंडालिया, विजय कोठारी, नरेंद्र गुगलिया, हर्षा पोरवाल, रोनल लोढ़ा, कैलाश टीवानी, विजय राज बोराणा, समप्त शर्मा आदि कई दानदाताओं का भी अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। सोसाइटी के इस कदम की चारों ओर सराहना हो रही है, जिसने सच्ची भावना से ‘सेवा परमो धर्म:’ के सिद्धांत को साकार किया।


