सोजत। सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसायी समिति की वार्षिक बैठक समिति के चेयरमैन मुकेश टांक के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में तहसील क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान पूरे वर्ष में समिति द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समिति के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए समिति अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत (घांची) के नेतृत्व की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि उनके कार्यकाल में समिति ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा व्यक्तिगत कारणों से अध्यक्ष पद से स्वयं को पदमुक्त करने की घोषणा की।
इस पर समिति चेयरमैन मुकेश टांक ने आगामी बैठक तक प्रकाश गेहलोत से ही समिति का कार्यभार संभालने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अगली बैठक की तिथि घोषित की जाएगी, जिसमें सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष के चयन पर निर्णय लिया जाएगा।
मिटीग मे समिति चैयरमैन मुकेश टांक,अध्यक्ष प्रकाशचंद गेहलोत(घांची),सचिव प्रकाशचंद गेहलोत(माली), कैलाश पंवार,ललीत उणेचा, फाउलाल परिहार,राकेश प्रजापत,नरपत तंवर,मुकेश प्रजापत,ओमप्रकाश चौहान,वेनाराम सिरवी,प्रकाश सिरवी,बाबु लाल सहित अन्य समिति पदाधिकारी उपस्थिति रहे।
बैठक का समापन समिति की एकजुटता बनाए रखते हुए व्यवसायियों के हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

