in

सोजत कॉलेज में विषय आवंटन को लेकर छात्रों का विरोध, एनएसयूआई ने री-काउंसलिंग की उठाई मांग

सोजत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोजत सिटी में बी.ए. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुरूप विषय आवंटित नहीं किए जाने से विद्यार्थियों में असंतोष व्याप्त है। छात्रहित के इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए एनएसयूआई सोजत सिटी ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर विषयों की री-काउंसलिंग करवाने की मांग की।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को उनकी पसंद के अनुरूप विषय नहीं मिले हैं। इससे विद्यार्थियों के भविष्य, उच्च शिक्षा की तैयारी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनने का अवसर नहीं मिला, तो उन्हें शैक्षणिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

एनएसयूआई ने महाविद्यालय प्रशासन से छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र री-काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने की मांग की, ताकि सभी विद्यार्थियों को उनकी पसंद और योग्यता के अनुसार विषय चयन का उचित अवसर मिल सके।

इस दौरान एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ पनूसा, नगर अध्यक्ष राहुल राठौड़, साहिल घोसी, अभिजीत गहलोत, छात्र नेता दिवेश सामरिया, रुद्राक्ष सिंगाड़िया, राकेश मालवीय, विवेक परिहार, नरेंद्र पुरी, खुशबू, बुलबुल, मनीषा, चंचन, हिमांशी, रिमझिम, परीची, गायत्री, गुंजन, तनीषा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाल विवाह रोकथाम को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, 70 प्रतिभागियों ने ली जागरूकता की शपथ।

36 वर्ष 6 माह की गौरवशाली सेवा पूर्ण होने पर शिक्षिका श्रीमती मंजू बिस्सा का भव्य अभिनंदन।