सोजत सिटी। सोजत क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है कि सवराड़ निवासी एवं वर्तमान में सोजत सिटी निवासी सेवानिवृत्त JTO (BSNL) अचलाराम परिहार के सुपुत्र सुरेंद्र परिहार ने अपनी प्रतिभा, नवाचार और मेहनत से राष्ट्रीय एवं एशिया स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बैंगलोर में Head of Product Management के पद पर कार्यरत सुरेंद्र परिहार द्वारा तैयार किए गए ‘Child Development Education’ सॉफ्टवेयर/प्रोजेक्ट को उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। उनके इस नवाचार को India Book of Records (IBR) तथा Asia Book of Records (ABR) में स्थान मिला है।
शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट की यह उपलब्धि सुरेंद्र परिहार की रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता और निरंतर मेहनत का परिणाम मानी जा रही है। राष्ट्रीय स्तर से आगे बढ़कर एशिया स्तर के रिकॉर्ड में नाम दर्ज होना सोजत क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
सुरेंद्र परिहार की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस उपलब्धि ने सोजत की प्रतिभा को एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है।

