in

समाजसेवी आसिफ भाटी की पत्नी रशीदा बानो वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, जनता के समर्थन से जीत का है पूरा भरोसा

पाली।  युवा समाजसेवी और व्यवसाई आसिफ भाटी, जो पिछले 5 वर्षों से मनोनीत पार्षद के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ने इस बार आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी पत्नी रशीदा बानो को वार्ड संख्या 36 से चुनावी मैदान में उतारा है। तकनीकी खामी के कारण शुरुआती नामांकन खारिज होने के बाद, कांग्रेस आलाकमान ने स्थिति को समझते हुए रशीदा बानो को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

जनता का मिल रहा है भारी समर्थन: चुनावी मैदान में उतरने के बाद से ही रशीदा बानो और आसिफ भाटी को वार्ड 36 की जनता का भरपूर स्नेह, सम्मान और समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के लोग उनके अब तक के सामाजिक कार्यों और सेवा भाव को देखते हुए उनके पक्ष में एकजुट नजर आ रहे हैं।

जीत के बाद की मुख्य प्राथमिकताएं: वार्ड संख्या 36 से जीत हासिल करने के बाद रशीदा बानो और आसिफ भाटी ने क्षेत्र के विकास के लिए निम्नलिखित प्रमुख कार्य करने का संकल्प लिया है:

  • वार्ड में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान करना।

  • सीवरेज, नालियों और सड़कों की जर्जर व्यवस्था को सुधारना।

  • इलाके में खतरनाक रूप से झूलते तारों की समस्या से निजात दिलाना।

  • वार्ड स्तर पर एक स्थाई कार्यालय, ई-मित्र केंद्र और हेल्पलाइन की स्थापना करना, जिससे क्षेत्र के हर नागरिक को सभी सरकारी योजनाओं का सुगमता से लाभ मिल सके।

अपील:

आसिफ भाटी ने वार्ड 36 के सभी सम्मानित मतदाताओं से हाथ जोड़कर अपील की है कि वे अपनी बेटी और प्रत्याशी रशीदा बानो को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वार्ड के विकास कार्यों को और अधिक गति दी जा सके।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत सिटी: कोई भाजपा की जीत के दावे कर रहा तो कोई कांग्रेस को दे रहा बढ़त, निर्दलीय तय कर सकते हैं सियासी तस्वीर.?

तकनीक और नवाचार में सोजत का गौरव बढ़ाया, सुरेंद्र परिहार का सॉफ्टवेयर दो रिकॉर्ड बुक में दर्ज