in

सोजत: दीपावली पर भामाशाह महेंद्र राठौड़ ने बालिकाओं को भेंट की फैंसी ड्रेस।

सोजत। दीपावली के पावन पर्व पर भामाशाह एवं समाजसेवी महेंद्र जी राठौड़ की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सोजत में बालिकाओं को फैंसी ड्रेस वितरित कर उनके चेहरों पर खुशियां बिखेरी गईं। इस अवसर पर बालिकाओं को त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाते हुए यह उपहार भेंट किए गए।

महेंद्र राठौड़ की इस सराहनीय पहल से विद्यालय की बालिकाओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। फैंसी ड्रेस पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। दीपावली के अवसर पर बालिकाओं के जीवन में खुशियां बांटने और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करने के इस नेक कार्य के लिए विद्यालय परिवार ने भामाशाह महेंद्र राठौड़ का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर टीम महेंद्र राठौड़ के सदस्य गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, सुनील टांक, खुशवीर सिंह बागोल, जीतू महाराज, रमेश मेवाड़ा, प्रशांत मेहता, दिनेश आसेरी, मोहित मेवाड़ा, रामदेव भाटी, हेमंत नाथ योगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय की संस्था प्रधान प्रतिभा कुल्हाड़ी, मंजू चौधरी, भावना चारण, गुड़िया, मथुरा चौधरी एवं खुशबू सहित विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।

उल्लेखनीय है कि दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद एवं जरूरतमंद बालिकाओं के साथ खुशियां साझा करने की ऐसी पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देती है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दीपावली के स्वागत में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सोजत।