in

36 वर्ष 6 माह की गौरवशाली सेवा पूर्ण होने पर शिक्षिका श्रीमती मंजू बिस्सा का भव्य अभिनंदन।

सोजत रोड। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडला की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती मंजू बिस्सा के शिक्षा विभाग में 36 वर्ष 6 माह की गौरवशाली सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर स्थानीय जैकल माता मंदिर के पास भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न शिक्षक संगठनों, श्रीमाली ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों ने उपस्थित होकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी (सोजत रोड) ने कहा कि श्रीमती मंजू बिस्सा ने शिक्षा विभाग में धैर्य, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। एसीबीईईओ द्वितीय मो. रफीक ने कहा कि उन्होंने एक श्रेष्ठ इंसान और आदर्श शिक्षिका के रूप में शिक्षा की जो अलख जगाई है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

राजस्थान शिक्षक संघ सनाढ्य के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह लखावत ने कहा कि श्रीमती बिस्सा केवल एक आदर्श अध्यापिका ही नहीं, बल्कि एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व की धनी भी हैं। शिक्षाविद ललित व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखता है और श्रीमती बिस्सा ने अपने सेवा काल में इस दायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन किया है।

अपने सम्मान समारोह में भावुक होकर श्रीमती मंजू बिस्सा ने कहा कि 36 वर्ष 6 माह के सेवाकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षा जगत की सेवा की। इस दौरान उन्हें विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं समाज का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिला, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगी।

समारोह में श्रीमती मंजू बिस्सा का प्रशस्ति-पत्र, शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं स्नेह-भेंट देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुदीप व्यास, डॉ. अनुसुइया हर्ष, अभियंता राज नारायण हर्ष, चेतन व्यास, बुढायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, धीरेन्द्र व्यास, गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सचिव सुरेंद्र व्यास, त्रिभुवन नारायण जोशी, दिलीप व्यास, आचार्य पंडित हिंद प्रकाश ओझा, माधव शास्त्री, दिनेश व्यास, अशोक शर्मा, जबरचंद त्रिवेदी, राजेन्द्र सिंह, श्रीमती मधु व्यास, प्रमिला श्रीमाली, सीमा व्यास, प्रमिला आसायच, भानूलता शर्मा, धर्मपाल बिस्सा, जनार्दन दवे, पूर्णिमा शर्मा, हेमलता श्रीमाली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत कॉलेज में विषय आवंटन को लेकर छात्रों का विरोध, एनएसयूआई ने री-काउंसलिंग की उठाई मांग

मरहूम वज़ीर अली रंगरेज की चौथी बरसी पर विशाल रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित