in

मैसर्स युतिका वेलफेयर फाउंडेशन ने ग्राम पंचायत बगड़ी नगर को भेंट किए 1200 छायादार पौधे

बगड़ी नगर (पाली)। वैश्विक स्तर पर बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने और प्रदेश में अनावृष्टि (सूखे) जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के उद्देश्य से समाजसेवी संस्था मैसर्स युतिका वेलफेयर फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन की ओर से जिला पाली स्थित ग्राम पंचायत बगड़ी नगर को 1200 विभिन्न प्रजातियों के विकसित छायादार पौधे नि:शुल्क प्रदान किए गए।

यह पौधे फाउंडेशन के माननीय निदेशक बंधुओं श्री जेठाराम गहलोत, श्री नरपत गहलोत एवं श्री हंसराज गहलोत द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में भेंट किए गए। इस अवसर पर बगड़ी नगर के सरपंच श्री भुंडाराम चौधरी, समाजसेवी गजेन्द्र कुमावत एवं ग्राम पंचायत का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

पौधे प्राप्त करने के पश्चात सरपंच भुंडाराम चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण की इस मुहीम के लिए युतिका वेलफेयर फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आज के समय में वृक्षारोपण ही पर्यावरण संतुलन और अनावृष्टि से लड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। फाउंडेशन द्वारा दिए गए इन 1200 पौधों को पंचायत क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा और इनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।”

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: रामेलाव तालाब में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव।