T20 World Cup में एक और बड़ा और चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया को जिंबॉ्वे जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम ने 23 रन से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में सनसनी फैला दी।
जिंबॉ्वे की टीम इस टूर्नामेंट में बेहद मुश्किल से क्वालीफाई कर पाई थी, लेकिन मैदान पर उसने अपने जज़्बे और प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया।
19 साल बाद फिर दोहराया गया इतिहास..
क्रिकेट प्रेमियों को याद होगा कि इससे पहले साल 2007 के वर्ल्ड कप में भी जिंबॉ्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। करीब 19 साल बाद एक बार फिर वही इतिहास दोहराया गया, जब जिंबॉ्वे ने कंगारू टीम को धूल चटा दी।
मैच का पूरा हाल..
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जिंबॉ्वे ने दो विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह दबाव में नजर आई और उसकी पूरी टीम सिर्फ 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
टूर्नामेंट में बढ़ा जिंबॉ्वे का हौसला..
इस शानदार जीत के साथ जिंबॉ्वे ने न केवल अपने अभियान को मजबूती दी, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि क्रिकेट में कोई भी टीम छोटी या बड़ी नहीं होती। वहीं ऑस्ट्रेलिया की हार ने पूरे टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना दिया है।
इस उलटफेर ने एक बार फिर दिखा दिया कि T20 क्रिकेट में कब क्या हो जाए, कहना मुश्किल है।


