in

पाली में ड्रग्स तस्करों से मुठभेड़, फायरिंग में एक बदमाश ढेर,खिंवाड़ा क्षेत्र में देर रात ANTF की कार्रवाई, एक आरोपी हिरासत में।

पाली/खिवाड़ा। जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और ड्रग्स तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई। घटना दीवेर घाटी के पास हुई, जहां तस्करों की गाड़ी को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक युवक के सीने में गोली लग गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ANTF को दो गाड़ियों में नशे के सामान की तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने दोनों वाहनों का पीछा किया। खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में एक गाड़ी तेज रफ्तार में फरार हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी को रोकने के लिए पुलिस ने सड़क पर स्ट्रीक (स्पाइक स्ट्रिप) बिछाकर उसके टायर पंचर कर दिए।

जैसे ही गाड़ी रुकी, उसमें सवार युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें कार में सवार करीब भुट्टों (36) के सीने में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे पहले जोजावर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देर रात पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, पुलिस ने उसी गाड़ी में सवार एक अन्य युवक को मौके से हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फरार हुई दूसरी गाड़ी की तलाश के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला अंतरजिला ड्रग्स तस्करी से जुड़ा हो सकता है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

एएसपी चैनसिंह महेचा ने बताया कि टीम को तस्करों के पास भारी मात्रा में नशे का सामान होने का संदेह था। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है और आरोपियों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली के बांगड़ स्टेडियम में बम ब्लास्ट मॉक ड्रिल, घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाने का किया गया अभ्यास।

T20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर: जिंबॉब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, इतिहास दोहराया।