in

पाली से जोधपुर ले जा रही 108 एम्बुलेंस हादसे का शिकार, मरीज समेत 5 घायल।

पाली। पाली से रेफर 75 वर्षीय मरीज को जोधपुर ले जा रही 108 एम्बुलेंस बुधवार को बीच रास्ते हाईवे पर रखे डाइवर्जन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में मरीज, नर्सिंगकर्मी सहित एम्बुलेंस में सवार कुल 5 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाली शहर की इंद्रा कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय फईमन बानो बीपी और शुगर की मरीज हैं। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया था। एम्बुलेंस में फईमन बानो के साथ उनका 50 वर्षीय बेटा अब्दुल लतीफ, 35 वर्षीय भतीजा रिजवान अली, 25 वर्षीय बेटी मदीना और एक नर्सिंगकर्मी सवार थे।

डाइवर्जन बोर्ड से टकराई एम्बुलेंस…

एम्बुलेंस पाली से रवाना होकर रोहट क्षेत्र के रेडियो नदी के पास पहुंची, जहां सड़क निर्माण कार्य के चलते डाइवर्जन बोर्ड लगा हुआ था। इसी दौरान एम्बुलेंस बोर्ड से टकरा गई। ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से अंदर बैठे सभी लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े।

मां-बेटे को फ्रैक्चर

हादसे में मरीज फईमन बानो का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनके बेटे अब्दुल लतीफ का पैर फ्रैक्चर हो गया। रिजवान और मदीना को भी चोटें आईं, वहीं नर्सिंगकर्मी के चेहरे पर गंभीर चोटें लगी हैं।

रोहट में प्राथमिक उपचार, फिर जोधपुर रेफर..

सभी घायलों को निजी वाहनों से रोहट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद फईमन बानो और अब्दुल लतीफ को जोधपुर रेफर किया गया। नर्सिंगकर्मी को रोहट अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

ड्राइवर पर फरार होने का आरोप..

परिजन असद अंसारी ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे घायलों को निजी साधनों से अस्पताल ले जाना पड़ा।

फिलहाल जोधपुर में मां-बेटे का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

T20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर: जिंबॉब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, इतिहास दोहराया।