in

सोजत सिटी:लगभग एक करोड़ के मोबाइल और 2.5 लाख कि नकदी हुई चोरी, नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में हुए कैद।

मुख्य चौराहे पर स्तिथ मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, 100 से ज्यादा ब्राण्डेड मोबाइल और ढाई लाख नकद ले उड़े।

सोजत। शहर में शुक्रवार तड़के एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। काका चौराहे पर स्थित हरिकृष्णा मोबाइल शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने शटर तोड़कर करीब एक करोड़ रुपए के मोबाइल फोन और लगभग 2.50 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

शटर तोड़कर घुसे, 12 मिनट में वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना शुक्रवार तड़के 3:43 से 3:55 बजे के बीच की है। बदमाशों ने सरिये की मदद से दुकान का शटर ऊंचा किया और भीतर घुस गए।

सोजत थाने के सब-इंस्पेक्टर गोपालसिंह राठौड़ ने बताया कि इस वारदात में 4 से 5 बदमाशों के शामिल होने की आशंका है। इनमें से दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे, जबकि तीन बाहर खड़े होकर रैकी करते रहे।

सीसीटीवी में दिखे दो नकाबपोश

दुकान के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो नकाबपोश बदमाश तेजी से मोबाइल फोन समेट रहे हैं। चोरी के बाद आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए कैमरे पर स्प्रे भी कर दिया और फरार हो गए।

सुबह राहगीर ने दी सूचना…

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक राहगीर ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा और दुकानदार ईश्वर वैष्णव को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ मिला।

आईफोन-सैमसंग समेत 100 से ज्यादा मोबाइल चोरी…

दुकानदार ईश्वर वैष्णव के अनुसार चोर दुकान से

Apple के आईफोन,

Samsung के स्मार्टफोन

और मैक्स प्रो सीरीज सहित करीब 100 से अधिक ब्राण्डेड कम्पनियों के मोबाइल फोन ले गए। कुल नुकसान लगभग एक करोड़ रुपए आंका गया है।

पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी…

घटना की सूचना मिलते ही सोजत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए जा सकें। इलाके में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली से जोधपुर ले जा रही 108 एम्बुलेंस हादसे का शिकार, मरीज समेत 5 घायल।