पाली जिला मुख्यालय पर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के खैरवा मार्ग पर
पाली पुलिस FSL टीम के वाहन को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पुलिस FSL टीम वाहन के चालक दुर्गा दान गंभीर रूप से घायल हों गये। जिन्हें तुंरत मुख्य चिकिस्सालय बांगड़ अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सुचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय सिंह तंवर सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची मृतक दुर्गा दान के शव को हास्पिटल मोर्चरी में रखवाया गया है।ओर पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि FSL टीम फायरिंग के एक मामले में जांच कर वापस पाली लौट रही थी।तभी यह हादसा घटित हो गया। पुलिस चालक दुर्गादान के मौत की खबर से साथी पुलिस कर्मियों सहित पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी**********
