in

भारत-नामीबिया मुकाबले से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, अभिषेक शर्मा बीमार, ईशान किशन चोटिल।

गुलाम हुसैन की रिपोर्ट।

भारत और नामीबिया के बीच गुरुवार को होने वाले अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित हैं, जिससे उनका इस मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है, लेकिन समय रहते रिकवरी नहीं होने पर भारत को बड़ा झटका लग सकता है।

 

इसी बीच एक और परेशानी तब खड़ी हो गई जब बुधवार शाम प्रैक्टिस सेशन के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को जसप्रीत बुमराह की तेज यॉर्कर अंगूठे पर लग गई। गेंद लगते ही ईशान दर्द से कराहते नजर आए और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। हालांकि कुछ देर बाद वह दोबारा बैटिंग के लिए लौटे, लेकिन पूरी तरह सहज नहीं दिखे और प्रॉपर तरीके से बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

इन दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर अभिषेक और ईशान मैच से बाहर होते हैं तो संजू सैमसन को पारी की शुरुआत का मौका मिल सकता है।

गौरतलब है कि भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया था। अब नामीबिया के खिलाफ मुकाबला जीतकर टीम इंडिया अंतिम आठ में पहुंचने की अपनी दावेदारी को और मजबूत करना चाहेगी। लेकिन मैच से पहले आई ये चोट और बीमारी की खबरें कप्तान और टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी चिंता बन गई हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली के विकास को लगे पंख: सड़कों, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास के लिए करोड़ों की सौगात

भागम भाग 2 को लेकर बड़ा अपडेट: गोविंदा की जगह मनोज बाजपेई? फैंस में नाराज़गी।