in

भारत का सेमीफाइनल में पुरी शान से प्रवेश — ईडन गार्डन में भारत ने किया ऐतिहासिक रन चेज।

गुलाम हुसैन की रिपोर्ट

कोलकाता। भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में शानदार एंट्री कर ली। ईडन गार्डन के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़े लक्ष्य का दबाव बखूबी झेलते हुए यादगार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उनकी ओर से हॉप और चेस ने तेज शुरुआत दी, जबकि शिमरॉन हेतमायर, जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल ने ताबड़तोड़ पारियां खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत आक्रामक रही। अभिषेक और संजू सैमसन ने तेज रन बटोरकर टीम को मजबूत आधार दिया। हालांकि पहला विकेट 29 रन पर गिर गया और इसके बाद ईशान किशन भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके।

इसके बाद संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभालते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी अंत तक जारी रखी। उन्होंने शुरुआत से ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया। दूसरे छोर से मिले सहयोग के साथ सैमसन ने मैच को अंत तक संभाले रखा और भारत को शानदार जीत दिलाकर ही लौटे।

इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब टीम इंडिया का सामना 5 मार्च को इंग्लैंड से होगा। यह भारत का टूर्नामेंट में छठा सेमीफाइनल होगा, जिससे मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा:—“जिएं तो राष्ट्र के लिए, मरें तो तिरंगे में” चेतन व्यास के साथ खास बातचीत।

पाली में उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही होली, शाम 6:22 से 8:53 तक रहेगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त।