पाली जिला मुख्यालय पर आज माहे रमजान के मुकद्दस मौके पर हिलाल कमेटी पाली द्वारा चांद का मौका मुआयना कर हिलाल कमेटी के सदर मौलाना अब्दुल सत्तार साहब ने बताया कि मुकद्दस रमजान माह का चाँद नजर आ गया है हमने दारुल उलूम जोधपुर से शहादत ली है ओर कल पहला रोजा होगा ओर आज ही

नमाज ए तरावीह होगी यह निर्णय हिलाल कमेटी सदर व मौलाना मुफ्ती अहमद अली जँगीवाडा ओर पेश इमाम ईदगाह मौलाना दानिश कफिल व मौलाना जामा मस्जिद हजरत खलील अहमद साहब व मस्जिद भिस्तियान पेश इमाम रफीक साहब ओर चढवा मस्जिद के हजरत इकबाल साहब व नायब इमाम ईदगाह मस्जिद ओवेश साहब की मौजूदगी रही.. इस मौके पर कामरान अली चुडीगर फरमान अली मेहबूब भाई छीपा हसन भाटी मोहम्मद हुसैन खैरादी मों अली सहित क ई मोमीन उपस्थित रहे
ओर चाँद की मुबारक बाद देकर गले मिले मुस्लिम बहुल इलाकों मे खुशी का माहौल है. सभी एक दुसरे को गले मिलकर माहे रमजान की आमद की मुबारक बाद देकर खुशीयाँ मना रहे है.*चीफ एडीटर सैय्यद फैयाज़ बुखारी ***
