in

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भव्य व्यास ने किया मंत्रोच्चार, सोजत हुआ गौरवान्वित

सोजत। भव्य व्यास पुत्र दिनेश व्यास एवं सुपौत्र सोमनाथ व्यास ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में मंत्रोच्चार कर सोजत का नाम रोशन किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। भव्य व्यास संस्थान के मेधावी छात्र हैं।

उल्लेखनीय है कि संस्थान ने अपनी स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में यह विशेष समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने केंद्रीय औषधि परीक्षण केंद्र, आईपीआर सेल, माइक्रो सीटी स्कैन, बायोमेडिकल लैब, उन्नत मानव शरीर क्रिया विज्ञान प्रयोगशाला, नशामुक्ति केंद्र तथा बाल विकास केंद्र सहित कई प्रमुख सुविधाओं का उद्घाटन किया। साथ ही आईपीआर नीति, एनआईए अस्पताल फॉर्म्युलरी, पालंदुराजशतकम् और चोपचिनीप्रकाशम् का विमोचन भी किया गया। समारोह में हवा महल क्षेत्र के विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं में संस्थान के उल्लेखनीय योगदान को प्रस्तुत किया गया। वर्तमान में यहां 17 देशों के 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र अध्ययनरत हैं। आयुष सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा ने 1976 में स्थापना के बाद से संस्थान की प्रगति की सराहना करते हुए इसे आयुर्वेद का पहला डीम्ड विश्वविद्यालय बताया।

कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि संस्थान ने एनसीआईएसएम में शीर्ष रैंकिंग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तथा अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं के दम पर नई पहचान बनाई है। यहां आधुनिक सिमुलेशन लैब और 280 बिस्तरों वाला अस्पताल भी संचालित है। 14 विशिष्ट विभागों के साथ संस्थान नवाचार, वैश्विक पहुंच और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलाल कमेटी ने किया एलान आज होगी नमाज ए तरावीह व सहरी

पाली जिले के गांव चण्डावल में बुजुर्ग से 1.85 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने मोपेड को मारी टक्कर, बैग लेकर फरार।