कोटा/सोजत सिटी। शिक्षा, साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में समर्पित प्रमुख संस्था संगम अकादमी पब्लिकेशन, कोटा द्वारा वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘संगम अकादमी सम्मान’ की घोषणा की गई है। इस वर्ष यह सम्मान सोजत सिटी (राजस्थान) के प्रख्यात साहित्यकार श्री रामस्वरूप भटनागर को उनकी विशिष्ट साहित्य सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।

संस्था के निदेशक ओम प्रकाश लववंशी और सचिव अनिल कुमार ने बताया कि भटनागर को यह सम्मान उनकी असाधारण प्रतिभा, निस्वार्थ सेवा और साहित्य के माध्यम से समाज को नई दिशा देने वाले उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। ऑनलाइन आयोजित इस सम्मान समारोह में उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
रामस्वरूप भटनागर की इस उपलब्धि पर सोजत सिटी सहित प्रदेश के साहित्यिक गलियारों में हर्ष की लहर है। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यह निष्ठा आने वाली पीढ़ियों और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


