in

सोजत में हज यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत, दुआओं के साथ दी विदाई।

सोजत। शहर में पवित्र हज यात्रा पर मक्का-मदीना जा रहे यात्रियों के सम्मान में एक भावपूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ठेकेदार मोहम्मद साजिद टांक के आवास पर आयोजित हुआ, जहां धार्मिक वातावरण के बीच हज यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

समारोह में हज पर रवाना हो रहे हाजी अब्दुल रज्जाक कुरैशी का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया, वहीं हाजन गुलशन बानो को भी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। उपस्थित लोगों ने हज यात्रा की कबुलियत और सलामती के लिए सामूहिक रूप से दुआएं कीं।

इस मौके पर समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष अब्दुल समद राही, केशियर अनवर पठान, अब्दुल गनी ताजक, भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री अब्दुल रशीद पप्सा सिलावट, पार्षद मोहम्मद शहजाद सिलावट, ठेकेदार मोहम्मद मंसूर, असलम मिस्त्री, एस मोहम्मद सिलावट, मोहम्मद नासिर ठेकेदार, मोहम्मद माजिद टांक,मोहम्मद युसूफ सिलावट सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहित्य सेवा के लिए रामस्वरूप भटनागर ‘सोजत सिटी’ संगम अकादमी सम्मान से विभूषित 

सोजत रोड में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी।