in

सोजत रोड में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी।

सोजत रोड। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सियाट एवं सर्वोदय विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सोजत रोड में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जानकारी बढ़ाना और उन्हें बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना रहा।

इस दौरान न्यायालय सोजत की तालुका विधिक सेवा समिति के PLV/अधिकार मित्र साँवल प्रभात व्यास ने विद्यार्थियों को मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग और उससे जुड़े खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे विशेषकर युवा वर्ग अधिक प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि अनचाही वेबसाइट्स और सोशल मीडिया का गलत उपयोग मानसिक तनाव बढ़ाता है, जिससे कई बार बच्चे गंभीर मानसिक समस्याओं का सामना करने लगते हैं। विद्यार्थियों को मोबाइल का संतुलित एवं सुरक्षित उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में ओटीपी, फोटो या व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा नहीं करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

शिविर में बाल विवाह निषेध अभियान, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, वीर परिवार सहायता योजना, नालसा हेल्पलाइन 15100, ‘कोर्ट वाली दीदी’ सुझाव/शिकायत पेटी सहित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संस्था प्रधान राजेन्द्र प्रसाद लखारा, गजेंद्र सिंह गेहलोत, बंकट मालवीय, गजेंद्र गर्ग, रेखा व्यास सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक कर उन्हें साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के प्रति प्रेरित करना रहा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में हज यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत, दुआओं के साथ दी विदाई।