in

चंडावल में स्वर्णकार समाज की पहली जिला बैठक, तीन अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित।

पाली जिले के सोजत क्षेत्र के चंडावल नगर में स्वर्णकार समाज की जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जवरी लाल कुकरा ने की, जबकि जिला महामंत्री प्रकाश धुपड़ ने समाज के समक्ष तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

सभा में रखे गए प्रस्तावों में…

शिक्षा के क्षेत्र में समाज की प्रतिभाओं को जिला स्तर पर सम्मानित करना,

उठावना पर आयोजित होने वाले भोज पर प्रतिबंध लगाना,

तथा प्री-वेडिंग फोटोशूट कार्यक्रम को जिले में बंद करवाना शामिल रहा।

इन प्रस्तावों पर विजय राज जांगलवा, गणपत लाल अडानिया, देवराज धुपड़, शिव प्रसाद सहदेव, भागीरथ सहदेव, चांदमल अडानिया, एडवोकेट मगराज सहदेव सहित कई समाज बंधुओं ने अपने विचार रखे। विस्तृत चर्चा के बाद सभी प्रस्तावों को समाज हित में करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

बैठक के बाद सामूहिक भोज का आयोजन पाली जिला उपाध्यक्ष एवं चंडावल निवासी कैलाश चंद सहदेव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए समाज बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल एवं सरस संचालन शिव प्रसाद सहदेव ने किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत रोड में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी।

सोजत में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती धूमधाम से मनाई, निकली वाहन रैली और छात्राओं को वितरित की शैक्षणिक सामग्री।