in

पाली में चोरों का वार: एक ही रात में दो मकानों के ताले टूटे, 31 लाख के गहने-नकदी पार।

पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। नया गांव मारूति नंदन नगर में सोमवार रात हुई इन वारदातों में चोर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। दोनों ही परिवार शादी समारोह में गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

 बेटियों की शादी के लिए रखे गहने भी ले गए…

पहले मामले में गिरादड़ा गांव निवासी, हाल मारूति नंदन नगर में रहने वाले किरण सिंह राजपुरोहित के घर चोरों ने धावा बोला।

परिवार शादी में गया हुआ था, तभी चोरों ने मुख्य गेट, कमरों और अलमारी के ताले तोड़ दिए।

चोरी हुआ सोना चांदी:-

22 तोला सोने के गहने

करीब आधा किलो चांदी

2 लाख रुपए नकद

किरण सिंह ने बताया कि ये गहने उनकी बेटियों की आने वाली शादी के लिए बनवाकर रखे थे, जो अब चोरी हो गए। साथ ही घर में रखे पैसे मकान निर्माण के काम के लिए थे।

दूसरा मकान भी नहीं बचा…

इसी कॉलोनी में सरकारी स्कूल के शिक्षक प्रकाश कुमार सीरवी के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया।

हालांकि परिवार शादी में जाते समय अधिकांश गहने साथ ले गया था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। फिर भी चोर 4 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी चुरा ले गए।

पुलिस जांच में जुटी…

घटना की सूचना मिलते ही टीपी नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

चोरी हुए गहनों और नकदी की कुल कीमत करीब 31 लाख रुपए आंकी जा रही है।

शादी सीजन में सक्रिय गैंग…

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी सीजन में ऐसे गिरोह सक्रिय हो जाते हैं, जो पहले सूने मकानों की रेकी करते हैं और फिर रात में वारदात को अंजाम देते हैं।

कुछ गैंग बसों और ट्रेनों में सफर करने वालों पर भी नजर रखते हैं, खासकर शादी में जा रहे लोगों के सामान पर।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में आवारा कुत्ते का आतंक: एक ही कॉलोनी में बुजुर्ग महिला, बच्चा सहित 3 लोग घायल।

पाली में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, 71% मतदान हुआ।