in

IPL में पलटी कहानी: कल रन बरसे, आज गेंदबाजों का कहर… रबादा और मोहसिन बने हीरो!

गुलाम हुसैन की रिपोर्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग यानी Indian Premier League में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां कल बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी, वहीं आज गेंदबाजों ने पूरी बाज़ी पलट दी। रन बनाना मुश्किल हो गया और दोनों मुकाबलों में बॉलर्स का दबदबा साफ नजर आया।

गुजरात की एकतरफा जीत, चेन्नई बैकफुट पर…

Gujarat Titans ने Chennai Super Kings को 8 विकेट से हराकर उनकी राह और मुश्किल कर दी।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर सिर्फ 158 रन बनाए। कप्तान Ruturaj Gaikwad ने नाबाद 74 रन बनाकर टीम की इज्जत बचाई, वरना हालात और खराब हो सकते थे।

गेंदबाजी में Kagiso Rabada ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 3 विकेट झटके और “मैन ऑफ द मैच” बने।

जवाब में गुजरात ने Sai Sudharsan के 87 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत महज 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

KKR vs LSG: लो-स्कोरिंग थ्रिलर, सुपर ओवर में फैसला…

दूसरे मुकाबले में Kolkata Knight Riders और Lucknow Super Giants के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।

केकेआर की टीम 155 रन ही बना सकी, लेकिन मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा और टाई हो गया।

गेंदबाजी में Mohsin Khan ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच को पूरी तरह पलट दिया।

सुपर ओवर में केकेआर ने 2 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।

नए सितारे, भारत का उज्ज्वल भविष्य….

इस IPL में वैभव सूर्यवंशी, मोहसिन खान, प्रद्युम्न सिंह, प्रियंक जैसे कई युवा खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं। ये साफ संकेत है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बेहद मजबूत है और आने वाले सालों में टीम इंडिया विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाए रखेगी।

IPL अब अपने पूरे रोमांच पर है—हर मैच में नया हीरो, नई कहानी और जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मारवाड़ जक्शन। मोबाइल फ्रॉड से बचाव का संदेश: सारण स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।