in

पाली में सख्ती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई नीट-2026 परीक्षा, 2011 अभ्यर्थी हुए शामिल।

पाली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (नई दिल्ली) की ओर से रविवार को पाली शहर में नीट-2026 परीक्षा का आयोजन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया गया। जिले में बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 2011 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई, जबकि प्रवेश प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली।

गेट के बाहर लंबी कतारें, सख्त जांच के बाद एंट्री…

सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि गेट पर ही दुपट्टे सहित अन्य अतिरिक्त सामान बाहर रखवाया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों की एक-एक कर जांच की गई और पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।

डिजिटल वेरिफिकेशन से पहचान सुनिश्चित...

एंट्री से पहले हर अभ्यर्थी का डिजिटल वेरिफिकेशन किया गया। आधार कार्ड और एडमिट कार्ड की जांच के साथ फोटो मिलान किया गया। कई केंद्रों पर बायोमेट्रिक डिवाइस से फिंगरप्रिंट और फेस वेरिफिकेशन भी किया गया। एडमिट कार्ड पर मौजूद हस्ताक्षर और विवरण का डिजिटल रिकॉर्ड से मिलान किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर रिकॉर्ड सुरक्षित रखा गया।

पांच केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था…

पाली शहर में बांगड़ कॉलेज में 480, गर्ल्स कॉलेज में 403, बांगड़ स्कूल में 480, बालिया स्कूल में 480 तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिल एरिया में 168 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

नोडल अधिकारी की निगरानी में परीक्षा…

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे, जबकि एक विशेष सतर्कता दल द्वारा सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी गई।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा…

कड़े सुरक्षा प्रबंधों और प्रशासनिक निगरानी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली। सूरजपोल चौराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका, पायलट पर टिप्पणी का विरोध।

सोजत: हर रविवार सेवा का अनुठा संकल्प-“टीम बिजनेस मित्र”: सेवा, संस्कृति और संस्कार का अनूठा संगम।