in

रेंदड़ी में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे, नीलकंठ महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन- RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का हुआ भव्य स्वागत।

सोजत । निकटवर्ती ग्राम रेंदड़ी में पिछले चार दिनों से चल रहा श्री नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गुरुवार को भव्य मुख्य समारोह के साथ श्रद्धा और उल्लास के माहौल में संपन्न हो गया। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान शिव की मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की गई।

आयोजन समिति के जीवाराम कंडोलिया,हिराराम फगेडीया ने बताया कि इस पावन अवसर पर नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना, कलश स्थापना, ध्वजारोहण, पूर्णाहुति यज्ञ एवं महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधिपूर्वक संपन्न हुए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल भक्ति रस में सराबोर रहा।

समारोह संत-महात्माओं के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान कर्मा बाई मंदिर सोजत के बालक दास महाराज, बड़ा रामद्वारा पाली के सुजन दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतों के आशीर्वचनों ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का भी भव्य स्वागत किया गया। आयोजकों एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा करते हुए उन्हें आयोजन स्थल तक लेकर पहुंचे। अपने संबोधन में बेनीवाल ने किसानों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी समय में किसानों के कर्ज माफी, रोजगार के अवसर और शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के चलते ही केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े, जो किसानों के संघर्ष और एकता का परिणाम था। उन्होंने खुद को किसान का बेटा बताते हुए लोकसभा में किसानों की आवाज मजबूती से उठाने की बात दोहराई।

इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, पार्षद ओमा चौधरी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बोली दाताओं और सहयोगकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें भैराराम माकड़, सोना राम कंडोलिया, मांगीलाल कंडोलिया और प्रकाश कंडोलिया सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे। मंच संचालन गजेंद्र गर्ग बगड़ी द्वारा किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। डीवाईएसपी रतना राम देवासी एवं सोजत रोड थानाधिकारी कमला लोहार, हेड कांस्टेबल रामचंद्र,देवेन्द्र सिंह,कांस्टेबल नाथुराम, रामकेश,महिला पुलिस सुशीला के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने मुस्तैदी से व्यवस्था संभाली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पेपर लीक पर सोजत में NSUI का प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए टायर जलाकर जताया विरोध।