in

पेपर लीक पर सोजत में NSUI का प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए टायर जलाकर जताया विरोध।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। पेपर लीक मामलों को लेकर सोजत में आज NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। NSUIअध्यक्ष राहुल राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इससे युवाओं का सिस्टम पर विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है और उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है।

NSUI नगर अध्यक्ष राहुल राठौड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।

इस दौरान एडवोकेट पुनीत दवे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, दिवेश सामरिया, गोविंद सिंह चारण, राकेश मालवीय, साहिल घोसी, अर्जुन, दुर्गेश, रफीक मोहम्मद, राहुल वैष्णव, हितेश और राहुल राजपुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: “गर्मी को हल्के में न लें”-70+ पेंशनर्स रखें खास ध्यान – लालचंद मोयल

रेंदड़ी में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे, नीलकंठ महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन- RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का हुआ भव्य स्वागत।