in

सोजत: “गर्मी को हल्के में न लें”-70+ पेंशनर्स रखें खास ध्यान – लालचंद मोयल

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। क्षेत्र में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को लेकर पेंशनर समाज ने गंभीर चिंता जताई है। पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने पेंशनर समाज भवन में आयोजित चर्चा के दौरान नागरिकों से अपील की कि वे इस भयंकर गर्मी को बिल्कुल भी हल्के में न लें, विशेषकर 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स अतिरिक्त सावधानी बरतें।

उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए, खासकर खुले स्थानों पर जाने से परहेज करें। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 45°C से 55°C तक पहुंच सकता है, जिससे तेज धूप और अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों का प्रभाव भी बढ़ेगा।

मोयल ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई, चक्कर या अचानक अस्वस्थता महसूस हो, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। घरों में हवा के उचित आवागमन के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखें। साथ ही अत्यधिक गर्मी में मोबाइल के अधिक उपयोग से भी बचने की सलाह दी, क्योंकि तापमान बढ़ने से तकनीकी उपकरणों के प्रभावित होने का खतरा रहता है।

उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे दही, छाछ और नींबू पानी का सेवन करने की सलाह दी, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

इस दौरान शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, रामस्वरूप भटनागर, अशोक सेन, चेतन व्यास, अनील जैन, शंकर लाल पारीक, झूमर लाल गर्ग, डॉ. रशीद गौरी, एडवोकेट जुगल किशोर दवे, एडवोकेट ईश्वर दास पुरुषवाणी, मोहम्मद यासीन खरादी सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाल विवाह मुक्त समाज का संकल्प: सुरज शिक्षण संस्थान में छात्राओं को दी ‘गुड टच-बैड टच’ और सुरक्षा की जानकारी

पेपर लीक पर सोजत में NSUI का प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए टायर जलाकर जताया विरोध।