in

पाली: वार्ड 35 में गहराया जल संकट, PHED दफ्तर में महिलाओं ने फोड़ीं मटकियां; कलेक्टर कार्यालय के घेराव की चेतावनी

पाली। शहर के वार्ड संख्या 35 में पिछले लंबे समय से जारी जलापूर्ति की समस्या ने अब उग्र रूप ले लिया है। भीषण गर्मी के बीच अनियमित और कम दबाव से आ रहे पानी से परेशान वार्ड वासियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। पार्षद प्रतिनिधि **शहजाद शेख** के नेतृत्व में वार्ड की लगभग 40-50 महिलाओं ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यालय के भीतर ही फोड़ डालीं मटकियां

अपनी जायज मांगों को लेकर आक्रोशित महिलाएं पीएचईडी कार्यालय परिसर में खाली मटकियां लेकर पहुंची थीं। विभाग की ढीली कार्यप्रणाली और लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने कार्यालय के भीतर ही मटकियां फोड़कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। वार्ड वासियों का कहना है कि इस तपती गर्मी में पानी न मिलने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बताईं ये 3 मुख्य समस्याएं

प्रदर्शन के दौरान पार्षद प्रतिनिधि शहजाद शेख ने विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से रेखांकित किया और तुरंत सुधार की मांग की:

जलापूर्ति के समय में बदलाव: मोमिनों का बास और हवाई जहाज बिल्डिंग रोड हनुमान गली क्षेत्र में जलापूर्ति का समय सुबह 4:30 बजे निर्धारित करने की मांग की गई है।

लो-प्रेशर की समस्या: जानू बा बेरी रागनिया मोहल्ला क्षेत्र में पानी के कम दबाव (लो-प्रेशर) की समस्या को तुरंत दुरुस्त करने पर जोर दिया गया, ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुंच सके।

स्थाई समाधान की मांग:पुराना चूड़ीघर मोहल्ला में व्याप्त गंभीर जल संकट के स्थाई समाधान की बात कही गई।

प्रदर्शन के दौरान पार्प्रषद प्रतिनिधि शहजाद शेख ने बताया कि हमारे क्षेत्र के पास ही जिला कलेक्टर कार्यालय है, जबकि पीएचईडी कार्यालय थोड़ा दूर पड़ता है। यदि विभाग ने आज ही इन समस्याओं का कोई ठोस और धरातलीय समाधान सुनिश्चित नहीं किया, तो आगामी दिनों में समस्त वार्डवासी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे और वहां अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे।”

अधिकारियों ने दिया आश्वासन
मामले को बढ़ता देख मौके पर मौजूद पीएचईडी अधिकारियों ने तुरंत ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में आ रही तकनीकी खामियों को जल्द से जल्द सुधारा जाएगा और जलापूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू कर दिया जाएगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर भाजपा पाली जिला कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

सोजत में कल सुबह कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद।