in

पाली। बगड़ी नगर: केरनाथ रावल नाथ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, सोजत क्षेत्र में खुशी की लहर

बगड़ी नगर (सोजत)। गुड़ाकला निवासी और प्रख्यात समाजसेवी केरनाथ रावल को नाथ समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से पूरे नाथ समाज सहित सोजत विधानसभा क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में रहा है लंबा अनुभव

केरनाथ रावल लंबे समय से सामाजिक सरोकार और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह समाज के विकास कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने नाथ समाज के उत्थान के लिए भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का सफल आयोजन भी करवाया था, जिसकी समाज में काफी सराहना हुई थी।

वर्तमान में वह गुड़ा कला विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह गुड़ा कला पंचायत के पूर्व उप सरपंच भी रह चुके हैं।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने किया बहुमान

केरनाथ रावल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर गांव और समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत और बहुमान किया गया। बधाई देने वालों में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जन शामिल रहे:

तेजराज मेवाड़ा (पंचायत समिति सदस्य)

भंवर सिंह जेतावत (पूर्व तहसीलदार)

देवी सिंह जेतावत (पूर्व सरपंच)

हाशम खान (वार्ड पंच)

मिश्रीलाल सीरवी, हरियामाली, दुर्गाराम मेवाड़ा, जितेंद्र पाल सिंह, भीकु खान।

भवर लाल प्रजापत, श्याम सिंह जेतावत, खेतु सिंह रावत, नारायण सिंह चुंडावत।

ढगल नाथ रावल, खीव सिंह, राघवेंद्र सिंह, महिपाल सिंह कुंपावत।

भरत मेवाड़ा (बड़ा गुड़ा), गौतम मेवाड़ा, भावेश कुमावत, ललित राव, ओम नाथ।

भागीरथ चंद्र लोहार, पारसमल पवार, राकेश लशकार, मांगीलाल नायक, राजू खान।

सुरेश नाथ, कैलाश नाथ, नरेश नाथ सहित कई ग्रामीण और समाज बंधु।

सभी ने हर्ष जताते हुए आशा व्यक्त की कि केरनाथ रावल के नेतृत्व में नाथ समाज विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उम्र सिर्फ एक संख्या है! 6वीं के छात्र अफ्फान ने 2 मिनट में सुनाई पूरी पीरियोडिक टेबल, विज्ञान जगत में बिखेरी चमक

बिली बॉर्डन सेकंड’ के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय अंपायर मोहम्मद रफी ने MPL में जीता दर्शकों का दिल; अनोखी शैली के दीवाने हुए लोग