in

पाली में अकीदत, एहतराम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईदुल अज़्हा का पर्व; देश-प्रदेश में अमन-चैन व अच्छी बारिश की मांगी दुआएं

पाली। पाली जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में शनिवार को त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व ईदुल अज़्हा (बकरीद) पूरी अकीदत, एहतराम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्य ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की और मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के साथ-साथ इस सीजन में अच्छी बारिश के लिए बारगाहे-इलाही में हाथ फैलाकर विशेष दुआएं मांगी।

जिला मुस्लिम समाज के प्रवक्ता शकील अहमद नागौरी ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बकरीद केवल कुर्बानी का नाम नहीं है, बल्कि यह पर्व हमें अपनी चाहतों, अहंकार और बुराइयों को कुर्बान कर इंसानियत, मोहब्बत और आपसी सौहार्द को अपनाने का पैगाम देता है। यह मुबारक त्योहार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की याद और अल्लाह की राह में उनके अटूट विश्वास (तवक्कुल) को याद करने का दिन है।

मुख्य ईदगाह में मौलाना दानिश कफील ने अदा करवाई नमाज

पाली शहर के मुख्य ईदगाह में सुबह ठीक 8:00 बजे मौलाना दानिश कफील रजा ने हजारों मोमिनों को ईदुल अज़्हा की नमाज अदा करवाई और खुत्बा पढ़ा। नमाज से पूर्व तकरीर बयान करते हुए मौलाना दानिश कफील ने हजरत इब्राहिम अलेहिस्सलाम और हजरत इस्माइल अलेहिस्सलाम की कुर्बानी के ऐतिहासिक वाकिये और अल्लाह की रजा के लिए दी गई महान परीक्षा का जिक्र किया। उन्होंने समाज को अंदरुनी बुराइयों को त्याग कर इंसानियत के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। नमाज के बाद मुस्लिम समाज सदर मोहम्मद हकीम, सेकेट्री हाजी रफ़ीक गोरी और उपाध्यक्ष हाजी मेहबूब टी के नेतृत्व में समाज के मौजिज लोगों ने मौलाना दानिश कफील की दस्तारबंदी कर और गुलपोशी कर उनका इस्तकबाल किया।

शहर की विभिन्न मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब

मुख्य ईदगाह के अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी पेश इमामों ने ईदुल अज़्हा की नमाज मुकम्मल करवाई। प्रवक्ता नागौरी के अनुसार:

दारुल उलूम फैजाने गरीब नवाज: मुफ़्ती रईस अहमद मंजरी

मस्जिद खेरादियाँ: मौलाना मुजफ्फर हुसैन

प्यारा चौक बड़ी मस्जिद: मौलाना खलील अहमद अकबरी

मस्जिद चूड़ीगरान: सूफी अब्दुल रहीम साहब

नाड़ी मोहल्ला बड़ी मस्जिद: हाफिज़ मोहम्मद इस्माइल

नाड़ी मोहल्ला छोटी मस्जिद: मौलाना अंसार अहमद

मस्जिद घोसियांन: हाफिज मोहम्मद यूसुफ साहब

मस्जिद सिंधियान: मौलाना अजीज अहमद

मुसाफिर खाना: मौलाना बशीर खान व अब्दुल सत्तार कादरी

कालू कॉलोनी: हाफिज़-ओ-कारी मौलाना मुजम्मिल हुसैन

धर्मपुरा फातमा मस्जिद: मौलाना इदरीश रजा

मस्जिद रंगरेजान: मौलाना दिलदार अशरफी

गरीब नवाज मस्जिद: मौलाना कौशर रजा

औद्योगिक क्षेत्र पुनायता मस्जिद: मौलाना हाफिज मोबिन साहब

मस्जिद राम रहीम कॉलोनी: मौलाना मुबारक हुसैन रिजवी

मस्जिद चढ़वा: मौलाना मोहम्मद इक़बाल साहब

ईदगाह इंदिरा कॉलोनी (जाव): मौलाना चाँद मोहम्मद साहब

नया गाँव ईदगाह: हाफिज मुश्ताक अहमद ने नमाज अदा करवाई।

समाज के गणमान्य लोगों ने दी मुबारकबाद, बच्चों को बांटी ईदी

कुर्बानी की रस्म अदा करने के बाद मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों और मोहल्लों में खासी रौनक देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर, मुसाफा (हाथ मिलाकर) ईद की मुबारकबाद दी। छोटों ने बड़े-बुजुर्गों से दुआएं और आशीर्वाद लिया, वहीं बच्चों को बड़ों की तरफ से ‘ईदी’ बांटी गई।

इस पावन मौके पर जिला मुस्लिम समाज सदर मोहम्मद हकीम भाई, सेकेट्री हाजी रफ़ीक गोरी, उपाध्यक्ष मेहबूब टी, सलीम मिस्कीन, जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पाली शहर कांग्रेस (बाजार क्षेत्र) मंडल अध्यक्ष शकील अहमद नागौरी, मंडिया रोड मंडल अध्यक्ष व पूर्व पार्षद बाबू भाई गौरी, चोटिला सदर अमजद अली, वकील साबिर खान, शाहिद पीनू, हारून मलिक, जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम एम.डी., हाजी उमर लोहार, पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज, तालिब अली, आसिफ भाटी, अकरम खिलेरी, पार्षद प्रतिनिधि मोहसीन खत्री, शहजाद शेख, हाजी इंसाफ मोयल, महमूद कबाड़ी, अजीज कोहिनूर, रफीक भाटी, आरिफ अली रंगरेज, युसुफ मोयल, मोहम्मद यासीन रॉयल, असगर कुरैशी, जाहिद गोरी, हाजी सरफराज अली, सलीम राज, रफीक अब्बासी, युसुफ अशरफी, रिजवान चढ़वा, किशन अली, कमरूदीन पठान, अब्दुल सत्तार पठान, फारूक रंगीला और अनवर सोजत सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर सभी को ईदुल अज़्हा की दिली मुबारकबाद पेश की।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत। सामूहिक विवाह की बचत राशि से गौ सेवा का अनूठा कार्य, गांव-गांव पहुंचाया जा रहा हरा चारा।

भीम आर्मी ने पाली में कसी कमर: जिला कार्यकारिणी का गठन, फुटरमल भार्गव की अगुवाई में शोषितों की आवाज़ बुलंद करेगा संगठन