पाली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष विजयराज परिहार के निर्देशानुसार पाली जिले की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष फुटरमल भार्गव के नेतृत्व में गठित इस टीम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और सामाजिक न्याय की लड़ाई को तेज करना है।
संगठन को गति देने के लिए अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी में श्री कन्हैयालाल परिहार को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भलाराम परिहार, कैलाश कुमार (सादड़ी), महेंद्र बामणिया और पारस मेघवाल (ब्रिगेड साहब) को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इन पदाधिकारियों को मिली मुख्य जिम्मेदारी:
प्रवक्ता व आईटी सेल: नारायण मनिहारी को जिला प्रवक्ता और विक्रम परिहार को जिला आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष व मीडिया: भीकम चंद्र को जिला कोषाध्यक्ष और भमसा भारतीय व भंवरलाल बड़गांवडा को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
संगठन व सचिवालय: हुकमाराम परिहार को जिला सचिव, ताराचंद पनौता को जिला सह-सचिव और महेंद्र निम्बली को जिला संगठन मंत्री की कमान मिली है।
विधिक टीम: कानूनी मामलों के लिए एडवोकेट मुकेश कंडारा, मशाराम, अनिल परिहार और वेलाराम को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है।
तहसील अध्यक्षों की भी हुई घोषणा:
ग्रामीण स्तर पर पैठ मजबूत करने के लिए तहसील अध्यक्षों की घोषणा भी की गई है, जिसमें सुमेरपुर से दिनेश कुमार राजपुरा, देसुरी से प्रवीण कुमार मालारी, रोहट से प्रकाश परिहार, मारवाड़ जंक्शन से शंकर लाल बारसा और बाली से प्रकाश परमार को जिम्मेदारी दी गई है।
अधिकारों की रक्षा की ली शपथ
सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के संविधान और सिद्धांतों के प्रति निष्ठा की शपथ ली। नवनियुक्त टीम ने संयुक्त रूप से कहा कि वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और शोषित, वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस घोषणा के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


