in

राजस्थान गॉट टैलेंट – सीजन 2 के पहले ऑडिशन में चमके पाली के हुनरबाज, 50 प्रतिभागियों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

पाली, 28 जून 2026। प्रदेश की छिपी हुई प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से शुरू हुए ‘राजस्थान गॉट टैलेंट – सीजन 2’ के पहले ऑडिशन का आज नाकोड़ा फूड विला, पाली में सफलतापूर्वक आगाज़ हुआ। इस ऑडिशन में पाली व आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 50 कलाकारों ने डांस, सिंगिंग, एक्टिंग और मॉडलिंग जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

19 जुलाई को होगा अगला बड़ा ऑडिशन:

कार्यक्रम के मुख्य ऑर्गेनाइज़र श्री कमलेश सोनी ने पहले ऑडिशन की सफलता पर खुशी जताते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि—

“शो का दूसरा ऑडिशन आगामी 19 जुलाई 2026 को नाकोड़ा फूड विला, पाली में ही और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद राजस्थान के अन्य प्रमुख शहरों में भी ऑडिशनों का सिलसिला शुरू होगा, ताकि गांव-ढाणी और शहरों में छिपे हर कलाकार को अपनी पहचान बनाने का मौका मिल सके।”

निर्णायक मंडल ने बढ़ाया हौसला:

प्रतिभागियों के हुनर को परखने के लिए निर्णायक (Judge) की भूमिका में गजेन्द्र सर, प्रियल जैन, शैलीना श्रीमाली, धर्मेश दलराज सर और सुमित सर मौजूद रहे। सभी जजेस ने निष्पक्षता से मूल्यांकन करते हुए कलाकारों को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए और उनका हौसला बढ़ाया।

सहयोगियों का जताया आभार:

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में रेखा जी सोलंकी, मयंक अग्रवाल, जानवी जैन, लोकेश अग्रवाल, जीतू और दिनेश ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों, निर्णायकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। ‘राजस्थान गॉट टैलेंट’ का यह सफर अब प्रदेश के युवाओं को एक नया आसमान देने के लिए आगे बढ़ चुका है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

140 साल का गौरवशाली सफर: अंग्रेजों के दौर में बना सोजत का स्कूल नंबर-1, रायशुमारी में बना शहर का सबसे पसंदीदा विद्यालय।

सिसरवादा गांव की अरुणिमा जैतावत बॉलीबॉल खेल में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व