सोजत। राजस्थान मुस्लिम तेली समाज, सोजत खेड़ा विकास समिति की ओर से मुकद्दस उमराह की सआदत हासिल कर वतन लौटे शकूर खान बेलिम एवं उनकी पोती मेहर बानो के सम्मान में इस्तक़बाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शकूर खान बेलिम ने मक्का-मदीना की जियारत के अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि उमराह की यात्रा हर मुसलमान के लिए एक अनमोल और रूहानी एहसास है। उन्होंने सभी के लिए अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने उमराह की सआदत प्राप्त करने पर उन्हें मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान पूरे आयोजन का माहौल धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह से सराबोर रहा।
इस अवसर पर समिति प्रबंधक अनवर मोहम्मद सोऊ, सदर सद्दीक गौरी, चांद मोहम्मद चौहान, सफी मोहम्मद चौहान, नसीर खान मल्लन, अब्दुल सलीम लाहौरी, शकूर खान खोखर, जवरू जी बेलिम, ताज मोहम्मद लाहौरी, चांदू जी बेलिम, इंसाफ चौहान, अकबर मगवा, इंसाफ बलूंदिया, चांद सोऊ, सलीम खोखर सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं खेड़ा के लोग मौजूद रहे।


