in

सोजत: सुरेंद्र त्रिवेदी धुंधला दूसरी बार निर्विरोध चुने गए गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास के अध्यक्ष।

सोजत। अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र त्रिवेदी धुंधला को लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी महेंद्र बोहरा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्यामलाल व्यास ने इसकी जानकारी दी।

सुरेंद्र त्रिवेदी के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के गणमान्यजनों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ओम प्रकाश ओझा, पंकज त्रिवेदी, महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास, चेतन व्यास, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता व्यास, मुकेश भाई ओझा, प्रफुल्ल ओझा, अशोक माहुडा, जितेंद्र श्रीमाली, सुरेंद्र व्यास, आचार्य पंडित हिंद प्रकाश ओझा, नरेंद्र दवे, महेश ओझा, अनिल ओझा, नवीन जोशी, युवा मंडल अध्यक्ष पुनीत दवे, हेमलता श्रीमाली, हरि गोपाल श्रीमाली, हरीश व्यास, ओम प्रकाश जोशी, देवेंद्र त्रिवेदी, दुष्यंत, मुकेश, रोहित जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्यजन मौजूद रहे और नव निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

निर्विरोध निर्वाचन को समाज में एकता और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संगीता यादव का पाली दौरा; नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक बैठक संपन्न

पाली के प्रिय पत्रकार मोहम्मद जाहिद गौरी का आज जन्मदिन, RJ22 न्यूज टीम ने दी शुभकामनाएं