पाली। क्षेत्रीय खबरों को आमजन तक पहुंचाने और हर मोबाइल तक सीधे एवं त्वरित समाचार पहुंचाने की मुहिम को लगातार आगे बढ़ा रहे RJ22 न्यूज के ब्यूरो चीफ मोहम्मद जाहिद गौरी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें पत्रकारिता जगत, शुभचिंतकों और RJ22 न्यूज की पूरी टीम की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
मोहम्मद जाहिद गौरी ने स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्थानीय मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से आमजन तक पहुंचाने के उनके जज्बे और जुनून ने उन्हें पाली शहर में एक लोकप्रिय एवं भरोसेमंद पत्रकार के रूप में पहचान दिलाई है।
“हर खबर, हर मोबाइल तक” के विचार के साथ RJ22 न्यूज के माध्यम से क्षेत्रीय समाचारों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सिधे आमजन तक पहुंचाने की पहल लगातार लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है। उनकी सक्रियता और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता ने बड़ी संख्या में लोगों को स्थानीय घटनाक्रम से सीधे जोड़ने का कार्य किया है।
जाहिद गौरी के जन्मदिन पर RJ22 न्यूज की पूरी टीम ने उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर सक्रिय रहकर समाज और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने की शुभकामनाएं दीं।


