in

रक्षाबंधन को लेकर बगड़ी नगर और आसपास के बाजारों में छाई रौनक, दुकानों पर सजीं आकर्षक राखियां

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर, पाली । भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के नजदीक आते ही बगड़ी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रौनक और चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बाजारों में सजी दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की बहार छाई हुई है। बहनें अपने भाइयों के लिए उनकी पसंदीदा राखियां खरीदने के साथ-साथ त्योहार की अन्य तैयारियों में जुटी नजर आ रही हैं। वहीं, किराना, वस्त्र और मनिहारी की दुकानों पर भी सेवई, नारियल, मिठाइयां और उपहारों की जमकर खरीदारी हो रही है।

इन क्षेत्रों में भी बढ़ी चहल-पहल

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व को लेकर बगड़ी नगर के अलावा गुड़ाबीजा, रायरा, खोड़िया, केलवाद, सेहवाज, हरियामाली और पीपलाद सहित आसपास के गांवों के बाजारों में भी दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार राखियों की कई नई और आधुनिक वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं।

भाई-बहन के उत्साह का माहौल

बहनों में भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करने को लेकर विशेष उत्साह है। दूसरी ओर, भाई भी अपनी बहनों को देने के लिए विशेष उपहारों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में त्योहार को लेकर उल्लास का माहौल बना हुआ है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली के प्रिय पत्रकार मोहम्मद जाहिद गौरी का आज जन्मदिन, RJ22 न्यूज टीम ने दी शुभकामनाएं

बगड़ी में बाबा रामदेव मंदिर पर वार्षिक मेला रविवार को