in

पाली में सफल रहा निःशुल्क सुन्नत हिजामा कैंप: 140 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

पाली । कौम खरादियान मेडिकल एण्ड एजुकेशन वेलफ़ेयर सोसायटी, पाली और जोधपुर हिज़ामा सेंटर, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 23 अगस्त 2026 को स्थानीय मुस्लिम मुसाफिरखाना में एक विशाल निःशुल्क सुन्नत हिजामा कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पूरी तरह सफल और कामयाब रहा।

कैंप में जोधपुर के प्रसिद्ध हिजामा स्पेशलिस्ट “डॉ. दिलशाद अली बल्खी” और उनकी विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं दीं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कैंप में 140 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर हिजामा करवाया। कैंप में कमर दर्द, माइग्रेन, डायबिटीज (शुगर), सिर दर्द, घुटनों का दर्द, अनिद्रा (नींद न आना), एसिडिटी और अत्यधिक थकान जैसी समस्याओं से पीड़ित लोग शामिल हुए।

कैंप की मुख्य विशेषताएं:

विशेष प्रबंध: महिलाओं और पुरुषों के लिए पूर्ण रूप से अलग और पर्दों का सुरक्षित इंतजाम किया गया था।

स्वच्छता और सुरक्षा: संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक मरीज के वास्ते बिल्कुल नई किट (नया कप, नई ब्लेड और नए दस्ताने) का इस्तेमाल किया गया।

विशेष प्राथमिकता: बुजुर्गों और असहाय लोगों को लाइन में प्राथमिकता देते हुए पहले इलाज का मौका दिया गया।

जागरूकता: मरीजों को हिजामा करवाने से पहले और बाद रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

https://www.instagram.com/reel/DcaOIrVMjBi/?igsi=dGtzMG5xcmR0bTZz

इस आयोजन को सफल बनाने में हज़रत मुज़फ्फर हुसैन, हज़रत इकबाल नूरी हशमती, मो. आसिफ जॉय, कलीम नूरी, मो. हाशमी ज़ियाई, अख्तर हुसैन मामू, हबीबुर्रहमान सर, दानिश फ़ौजदार, आसिफ भूरट (जोधपुर), शहादत अली, हसनैन भाई, गफ्फार बा, तबस्सुम और स्वेता का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का फरमान है— *”सबसे बेहतरीन इलाज जो तुम करते हो वो हिजामा है” (तिर्मिज़ी)*। कौम और समाज की भलाई के लिए भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुन्नत तरीके-इलाज से लाभांवित हो सकें।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बगड़ी नगर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ बाबा रामदेव जी का वार्षिक मेला

धारेश्वर महादेव से बासनी मुथा महादेव मंदिर तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत।