बगड़ी नगर । जन-जन के आराध्य लोक देवता बाबा रामदेव जी का वार्षिक मेला हर्सोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सावन सूद एकादशी के पावन अवसर पर बाबा रामदेव मंदिर परिसर में एक भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
प्रमुख आकर्षण और गतिविधियां
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मेले में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा की चौखट पर माथा टेककर मन्नतें मांगी।
मनत पूरी होने पर चढ़ाए घोड़े: जिन श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी हुईं, उन्होंने श्रद्धा के साथ बाबा को घोड़े अर्पित किए।
मेले का भरपूर आनंद: मेले में बच्चों और बड़ों के लिए झूले, नाव और मनोरंजन के अन्य साधन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। बाहर से आए दुकानदारों ने भी बड़ी संख्या में अपनी दुकानें सजाईं।
ग्रामीणों द्वारा सेवा कार्य: मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय ग्रामीणजनों द्वारा शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी।


