in

सोजत: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा से लौटे वरिष्ठ पत्रकार धन्नाराम परिहार का सोजत फोटोग्राफर संघ ने किया स्वागत।

सोजत। शहर से 15 अगस्त को बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ 95 श्रद्धालुओं का जत्था सात दिवसीय धार्मिक यात्रा पूर्ण कर 22 अगस्त को सकुशल सोजत लौटा। यात्रा में शामिल सोजत के वरिष्ठ पत्रकार धन्नाराम परिहार का नवगठित सोजत फोटोग्राफर संघ की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर फोटोग्राफर संघ के राकेश भटनागर, भरत शर्मा, दिनेश माली, अकरम खान, भूपेन्द्र वैष्णव सहित अमराराम घांची, जितेन्द्र पालरिया एवं बड़ी संख्या में मित्रों और गणमान्यजनों ने पत्रकार धन्नाराम परिहार का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

पहली बस और पहला वाहन बना सोजत यात्रियों का

यात्रा के अनुभव साझा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार धन्नाराम परिहार ने बताया कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा बेहद सुखद, आनंददायी और यादगार रही। सभी श्रद्धालुओं ने धार्मिक रीति-रिवाजों एवं भक्तिमय वातावरण के बीच बाबा बूढ़ा अमरनाथ, शिवखोड़ी एवं माता वैष्णो देवी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कई रोमांचक और गौरवपूर्ण अनुभव भी हुए। यात्रा के उद्घाटन अवसर पर रवाना हुई पहली बस सोजत के श्रद्धालुओं की थी, वहीं सुंगल टनल के उद्घाटन के बाद उससे होकर गुजरने वाला पहला वाहन भी सोजत यात्रियों का रहा। यह क्षण पूरे जत्थे के लिए विशेष उत्साह और गौरव का विषय रहा।

21 अगस्त को श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से ट्रेन द्वारा सोजत के लिए रवाना हुआ और 22 अगस्त को सभी 95 यात्री सकुशल सोजत पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में राष्ट्रभक्ति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का भी संदेश देखने को मिला।

यात्रा प्रमुख मानवेन्द्र भाटी एवं विश्व हिंदू परिषद सोजत जिला मंत्री मांगीलाल गहलोत ने यात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी ओर से यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरे यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

सोजत लौटने के बाद यात्रियों ने यात्रा को धार्मिक आस्था, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और रोमांच से भरपूर यादगार अनुभव बताया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत:बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पूर्ण कर सोजत लौटा 95 श्रद्धालुओं का जत्था, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत।