in

सोजत:बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पूर्ण कर सोजत लौटा 95 श्रद्धालुओं का जत्था, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत।

सोजत। बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा एवं प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कर सात दिवसीय धार्मिक यात्रा पूर्ण करने के बाद सोजत के 95 श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को शहर लौटा। श्रद्धालुओं के सोजत पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

श्रद्धालुओं के स्वागत को लेकर चांदपोल गेट से स्वागत जुलूस निकाला गया, जो पुलिस चौकी रोड होते हुए बस स्टैंड स्थित वीर बालाजी मंदिर पहुंचा। जुलूस के दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में नजर आया और श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

वीर बालाजी मंदिर पहुंचने पर यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से बालाजी महाराज के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

स्वागत कार्यक्रम में यात्रा प्रमुख मानवेन्द्र भाटी, विहिप सोजत जिला मंत्री मांगीलाल गहलोत, जिला सत्संग प्रमुख रतन बंजारा, जिला मातृशक्ति संयोजिका संगीता तंवर, जिला विधि प्रकोष्ठ की शीला शर्मा, जिला विशेष संपर्क प्रमुख लक्ष्मीकांत भाटी, प्रांत विधि प्रकोष्ठ सह प्रमुख नीलम सोनी, प्रखंड संयोजक कमलेश पंवार, जिला संयोजक दलपत टांक, जिला सेवा प्रमुख रणजीत सिंह, नगर संयोजक ओमप्रकाश (शेरू) तथा सांडिया के संत अर्जुन दास जी महाराज सहित यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऐश्वर्य राजेश सांखला, एडवोकेट आनंद भाटी, विकास टांक, सुनील जांगिड़ एजीएस, रामेश्वर मेवाड़ा, जगदीश सांखला एमएलएस, रामलाल गायत्री, घनश्याम जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

सात दिवसीय धार्मिक यात्रा के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं के सोजत लौटने से शहर में उत्साह एवं धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बगड़ी में बाबा रामदेव मंदिर पर वार्षिक मेला रविवार को

सोजत: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा से लौटे वरिष्ठ पत्रकार धन्नाराम परिहार का सोजत फोटोग्राफर संघ ने किया स्वागत।