in

धारेश्वर महादेव से बासनी मुथा महादेव मंदिर तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत।

सोजत। पिछले 17 वर्षों से टांक ट्रैवल्स एवं टाइगर टूर एंड ट्रैवल्स, सोजत के तत्वावधान में आयोजित की जा रही पारंपरिक कावड़ यात्रा सोमवार को सोजत पहुंची। चामुंडा माता मंदिर भाकरी से कावड़ यात्रियों ने विशाल जुलूस के रूप में यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा।

कावड़ यात्रा 22 अगस्त को धारेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई थी। 23 अगस्त को यात्रा चामुंडा माता मंदिर भाकरी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह चामुंडा माता मंदिर से यात्रा पुनः रवाना होकर चांदपोल गेट, पुलिस थाना रोड, राजपोल गेट, बस स्टैंड, हाई सैकेंडरी स्कूल रोड एवं रेंदड़ी पुलिया होते हुए बासनी मुथा गांव स्थित महादेव मंदिर पहुंची, जहां कावड़ यात्रा का विधिवत समापन हुआ।

आयोजन समिति के श्याम टांक एवं रमेश टांक ने बताया कि यात्रा में करीब 121 कावड़ यात्री शामिल रहे। यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। डीजे की भक्तिमय धुनों पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा।

कावड़ यात्रा के मुख्य आयोजक रमेश टांक, श्याम टाइगर,श्रीमती शारदा टांक, प्रेम सिंह, प्रकाश टांक, मदन राठौड़, कैलाश भाटी, नेनाराम, मदन गोपाल, मदन गहलोत, परमवीर सिंह, विकास गहलोत, देवेन्द्र सोलंकी, महेंद्र पालरिया, साहिल टांक, धनंजय टांक एवं अर्जुन टांक सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

17 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही यह कावड़ यात्रा सोजत क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता की अनूठी मिसाल बन चुकी है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में सफल रहा निःशुल्क सुन्नत हिजामा कैंप: 140 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

ईद मिलादुन्नबी ﷺ के जुलूस मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश