in

ईद मिलादुन्नबी ﷺ के जुलूस मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पाली। ईद मिलादुन्नबी ﷺ के जुलूस की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर अंजुमन सीरतुन्नबी के सदर हाजी रफीक गोरी साहब के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत, कोतवाली थानाधिकारी रविंद्रसिंह खींची तथा नगर निगम, जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।

कमेटी के आमीन अली रंगरेज ने बताया की इस दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा, सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं बेहतर सुविधाओं के साथ सम्पन्न कराने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के पश्चात अंजुमन सीरतुन्नबी कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही जुलूस मार्ग की आकर्षक सजावट करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान करने की जिम्मेदारी भी तय की गई।

इस अवसर पर अंजुमन सीरतुन्नबी के सदर हाजी रफीक गौरी, सेक्रेटरी हाजी सईद अंसारी, आमीन अली रंगरेज, मेहबूब खिंवाड़ा, सैय्यद रमजान सर, शकील अहमद नागौरी, जावेद जिलानी, इकबाल नागरवाला सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

अंजुमन सीरतुन्नबी ने सभी समाजबंधुओं से जुलूस के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा आपसी भाईचारे, अमन, शांति एवं सौहार्द के साथ जुलूस को सफल बनाने की अपील की।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धारेश्वर महादेव से बासनी मुथा महादेव मंदिर तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत।

सोजत: सावन मास पर राधा कृष्ण मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन।