in

सोजत: सावन मास पर राधा कृष्ण मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन।

सोजत। श्री परशुराम विप्र संघ सोजत के तत्वावधान में सावन मास के पावन अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की ओर से भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष ममता शर्मा (गुरु कृपा टेंट) ने की। आयोजन का शुभारंभ शमी का पौधा रोपित कर एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात महिलाओं ने भजन, लोकगीत, धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। महिला मंडल की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता समाज की मजबूती का आधार है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने सामाजिक एकता, परस्पर सहयोग एवं समाज की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा समाज की उन्नति एवं देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईद मिलादुन्नबी ﷺ के जुलूस मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पाली: वरिष्ठ फोटोग्राफर लक्ष्मीनारायण सेन ‘पप्पसा’ बने फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष।